भूलकर के सारे गम


भूलकर के सारे गम, 
चेहरे पर मुस्कान तो लाओ, 
छोड़कर के सारे गम, 
मन में जरा खुशी तो लाओ, 
दिल दरिया में प्यार भरा है, 
आँखों में खुमार नया है, 
जैसे भी चल रह है जिंदगी, 
इस जिंदगी से प्यार बड़ा है, 
भूलकर सब जहान की बातें, 
फूल सा चेहरा खिलाओ  l

आशाओं से भरा है जीवन, 
अच्छा होने की उम्मीद से, 
आगे बढ़ा है जीवन, 
कदम चले मंजिल की तरफ,
फिर क्या यहाँ पाना है मुश्किल, 
बेवजह की चिंताओं से, 
और ज्यादा उलझा है जीवन, 
सहज ये जीवन बन जाए, 
सरल जीवन पथ बनाओ l

कुछ मिल गया, कुछ मिल रहा, 
कमी यहाँ, किस बात की है, 
जीवन यापन करने को,
पास यहाँ, सब कुछ ही है,
थोड़े में भी जिंदगी, 
अच्छी भली चल जाती है, 
भाग दौड़ की इस दुनियाँ में, 
बेवजह नही खुद को भटकाओ l



❤❤❤❤

Thank you

🌹🌹🌹🌹

Comments

Popular Posts