जब जीवन ये जीया ही नही


जब जीवन ये जीया ही नही, 
तो क्या फायदा दुनियाँ में रहने का, 
जब एक दूजे का साथ दिया ही नही, 
तो क्या फायदा यहाँ जीने का, 
जब मन का मैल हटा ही नही, 
तो क्या फायदा यहाँ रहने का  l

बार बार नही मिलता है जीवन, 
बार बार नही खिलता है तन मन, 
हरदम नही मिलती खुशियों की सौगातें, 
बड़ी मुश्किल से मिलता मानव तन, 
जब रब को याद किया ही नही, 
तो क्या फायदा यहाँ जीने का l 

जो समझ में आए, जीवन का लक्ष्य, 
जो सीख जाए, कैसे रहें जहान में, 
मन के कपट जो छोड़ दिए तो, 
फिर सरलता आए जीवन में, 
आजकल की जिंदगी ये, 
साथ चले नए युग के साथ में, 
जब दिल को साफ किया ही नही, 
तो क्या फायदा यहाँ जीने का l 

कुछ सोच लिया, कुछ समझ लिया, 
कुछ कर लिया, कुछ नही किया, 
कुछ चाह लिया, कुछ पा लिया, 
जीवन को कुछ सँवार लिया, 
जब औरों से प्रेम किया ही नही, 
तो क्या फायदा, यहाँ रहने का  l


Thank you

🌹🌹🌹🌹

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here