फिर खुशियों का आना हो जाए

फिर खुशियों का आना हो जाए, 
फिर जीवन ये प्यारा हो जाए, 
जब जीवन अच्छा लगने लगे, 
जब सब कुछ अच्छा लगने लगे, 
जब दिल ये सच्चा लगने लगे, 
फिर जन्नत का नजारा हो जाए  l

जब मन ये कुछ गुनगुनाने लगे,
जब मन को कुछ याद आने लगे, 
जब उमन्गों से मन भर जाए, 
जब सपनों में रंग भरे जाएँ,
जो काम करें, वह सुंदर हो फिर
किस्मत का सितारा चमक जाए  l

मन आशाओं से पूर्ण हो, 
दिल करुणा प्यार से परिपूर्ण हो, 
जब भावनाएं अच्छी हो, 
जब शुभकामनाएं अच्छी हो, 
कुछ अपने हित की बातें हो, 
कुछ औरों के हित की बातें हो, 
फिर जीने का सहारा मिल जाए  l


Thank you. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here