कुछ करने की तमन्ना हो तो

कुछ करने की तमन्ना हो, 
तो कुछ कर ही जाते हैं, 
कुछ पाने की कोशिश हो, 
तो कुछ पा ही जाते हैं, 
मंजिलें दूर नही होती, 
जब शुरुआत अच्छी हो, 
चाहते पूरी भी होती है, 
जब आगाज अच्छा हो, 
जब हँसने की कोशिश हो,
तो हँसी आ ही जाती है  l

दिल में जिनके प्यार का सागर, 
उन्हें जिंदगी से प्यार है, 
जिन्हें जिंदगी से प्यार है, 
उन्हें प्यारा सब संसार है, 
जिनको जहान से प्यार है, 
रब के उन पर उपकार है, 
जब जीने की तमन्ना हो, 
तो जीना आ ही जाता है  l

जिंदगी में आगे बढ़ने का, 
मजा ही है अलग, 
जिंदगी को अपने ढंग से, 
जीने का मजा है बहुत, 
जिसे खो दिया, 
उसे पाने का मजा है बहुत, 
जो पाने की तमन्ना है तो, 
चाहत करीब आ ही जाती है  l




Thank you. 




Comments

Popular posts from this blog

What you think