जिंदगी ये खूबसूरत है

जिंदगी ये खूबसूरत है,
इसे और खूबसूरत बनाइये, 
जो होना है, होता ही रहेगा, 
अपना काम करते जाइये, 
कुछ मिलता है, 
कुछ खोता ही रहेगा, 
पर मन ही मन मुस्कुराइये l

खुशी आपकी  बहुत अनमोल है, 
हँसी आपकी बहुत अनमोल है, 
यहाँ कौन जहान मे प्यारा है, 
किसका यहाँ मिलता सहारा है, 
कौन जीवनभर, 
यहाँ साथ निभाता है, 
कौन यहाँ पर अपना दिखता है, 
कौन यहाँ पर दूर हो जाता है, 
चेहरे की हँसी को, 
ऐसे तो मत छुपाइये  l

दुनियाँ में किस्मत का ताला, 
कभी ना कभी खुल जाता है, 
मेहनत करनेवालों का, 
कभी ना कभी 
समय तो आता है, 
अच्छी है ये जिंदगी, 
मुश्किलों से मत घबराइये  l

जो सोच लिया, 
वह करके दिखा दे, 
वक्त का रुख, 
मोड़ के दिखा दे, 
जिंदगी के ख्वाब बहुत है, 
ख्वाब पूरे करके दिखा दे, 
आज के पल खूबसूरत, 
आज में ही जीते जाइये  l



Thank you. 


Comments

Popular posts from this blog

Why I am here