थौड़ा सा गम, थौड़ी खुशी
थौड़ा सा गम, थौड़ी खुशी,
यही तो है जिंदगी,
यही तो है जिंदगी,
कुछ पल जीये, जीवन में हम,
चाहे मिले थौड़ी खुशी l
अपनापन ढूंढें सभी,
अपनों से मिलना चाहे सभी,
अपनों से मिलने पर मिलती खुशी,
जिंदगी की चलती गाड़ी ऐसे ही,
टूटे जहाँ नफरत की दीवारें,
बने जहाँ प्यार के आशियाँ,
जिंदगी चाहे थौड़ी सही l
जिनके दिल में प्यार भरा,
सारा जहान अपना लगा,
मुश्किल चाहे हो जीवन में,
चाहत रहे फिर भी जीवन में,
सपने सच होते हैं यही l
Aman
Comments
Post a Comment