जिंदगी भर की तलाश हो तुम

जिंदगी भर की तलाश हो तुम, 
खुशी में गम मेरे साथ हो तुम, 
तुम्हें वो बात भला कैसे कहूँ, कैसे कहूँ, 
मेरे दिल के खूबसूरत जज्बात हो तुम  l

मुश्किलें आई और आकर के चली भी गई, 
प्यार की राहों में रोशनी बिखरती गई, 
चले ही जाते हैं अपनी धुन में आगे, 
नजारे साथ चले, प्यार की होती बातें, 
मंजिल तुम ही हसीन मेरे साथ हो तुम  l

भूलकर भी कुछ तुमसे नही कहेंगे हम,
तुम मुस्कुराते रहो ऐसी ही बात करेंगे हम, 
खामोशियों में कभी तुमको देखे जाएँगे, 
दिल की बात सिर्फ तुमको ही बताएंगे, 
प्यार की दुनियाँ बसी, जब मेरे साथ हो तुम  l

मेरे ख्वाबों में तुम, मेरी यादों में तुम, 
मेरे वादों मैं तुम, मेरे इरादों मैं तुम, 
मेरे तन में तुम, मेरे मन में तुम, 
मेरी साँसों में तुम , मेरे जीवन में तुम, 
हर पल, हर जगह, मेरे साथ हो तुम l

Aman



Comments

Popular posts from this blog

What you think