Posts

Life never be worst

जिंदगी खराब नही होती,  खराब कर देते है हम खुद ही,  जिंदगी नाकाम नही होती,  नाकाम बना देते ही लोग,  जो कृतव्य पथ पर चले,  जो अपने कृतव्य को समझे,  जो करना चाहिए वह करे,  जो नही करना चाहिए, वह नही करे,  जिंदगी बदनाम नही होती,  बदनाम कर देते हैं लोग ।  दुनियाँ में आकर के,  जो कुछ नही किया तो क्या किया,  दुनियाँ में आकर के, जो प्यार से नही रहा तो, तो क्या जीया,  किसी की मदद करने से जो शुकून मिलता है,  किसी के लिए कुछ करने से जो चैन मिलता है,  दुनियाँ में आकर किसी के लिए,  कुछ नही किया तो क्या किया ।  जो सोचते हैं हम कि हमारे बिना क्या होगा,  जो कहते हैं हम कि हमारे बाद क्या होगा,  पहले भी दुनियाँ चलती थी,  आज भी दुनियाँ चलती है,  और हमारे बाद भी दुनियाँ चलती रहेगी,  हमारा योगदान तो यही है कि हम कुछ अच्छा कर जाएँ,  किसी के लिए कुछ अच्छा कर जाएँ,  इमानदारी से दुनियाँ में कुछ सुंदर कर जाएँ,  जहान तो पहले भी सुंदर था,  कुछ हम भी इसमें सुंदरता भर जाएँ । 

Be spritual

नास्तिक नही आस्तिक बनो,  कल्पनाओं में नही वास्तविक बनो,  रास्ते नए बनाते जाओ,  आगे कदम बढ़ाते जाओ,  ईश्वर मदद सबकी करते है,  ईश्वर के शुक्रगुजार बनो l जीवन ये बढ़िया बन जाए,  रब की जो कृपा हो जाए,  सदा सहारा गोविंद का है,  डाटा से खुशियों मिल जाए,  देनेवाले जीवन प्रभुजी,  अन्नदाता का आभार करो l

Let's go ahead

चलते चले जाना है,  सफर सुहाना है जिंदगी का,  सफर का लुत्फ़ उठाना है l मन प्रसन्न है तो खुशियाँ है,  मन प्रसन्न है तो जब बढ़िया है,  क्या फायदा यहाँ दुखी रहने का,  यहाँ प्यार बांटते जाना है l कभी सफर अकेले का,  कभी है कोई है संग में,  कभी है कोई मन में तो,  कभी कोई है दिल में,  जीवन तो ये छोटा सा है,  खुशियाँ बांटते जाना है l यह जीवन नही समझ मे आए,  सबकी किस्मत अलग यहाँ,  दुःख सुख तो आते जाते रहते,  मन को मजबूत बनाना है l कभी चाहत है कभी नफरत है,  और इस जीवन में क्या हसरत है,  किस्मत भी जब साथ ना दे तो,  क्या रब है और क्या कुदरत है,  अपने दिल को समझा करके,  आगे कदम बढ़ाना है l