Let's go ahead

चलते चले जाना है, 
सफर सुहाना है जिंदगी का, 
सफर का लुत्फ़ उठाना है l

मन प्रसन्न है तो खुशियाँ है, 
मन प्रसन्न है तो जब बढ़िया है, 
क्या फायदा यहाँ दुखी रहने का, 
यहाँ प्यार बांटते जाना है l

कभी सफर अकेले का, 
कभी है कोई है संग में, 
कभी है कोई मन में तो, 
कभी कोई है दिल में, 
जीवन तो ये छोटा सा है, 
खुशियाँ बांटते जाना है l

यह जीवन नही समझ मे आए, 
सबकी किस्मत अलग यहाँ, 
दुःख सुख तो आते जाते रहते, 
मन को मजबूत बनाना है l

कभी चाहत है कभी नफरत है, 
और इस जीवन में क्या हसरत है, 
किस्मत भी जब साथ ना दे तो, 
क्या रब है और क्या कुदरत है, 
अपने दिल को समझा करके, 
आगे कदम बढ़ाना है l

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here