Posts

और जीने की तमन्ना

Image
और जीने की तमन्ना,  और जिंदा रहने की तमन्ना,  किसके पास,  कितना समय है, यह पता नही, पर जितना भी है,  वह काफी है, अति सुंदर है,  दिल से जिंदा है तो,  फिर जिंदा है,  मन से जिंदा है तो, फिर जिंदा है,  तन कमजोर है तो,  कोई बात नही,  मन को और मजबूत,  रखने की तमन्ना  l जब आज को संभाल लिया,  जब आज का ख्याल किया,  जब आज को जीत लिया,  जब आज को मीत बना लिया,  जिंदगी कितनी जी है,  जिंदगी कैसे जी है,  यह जरूरी नही,  जरूरत है कल को खूबसूरत बनाने की तमन्ना  l आज महत्वपूर्ण है,  कल के लिए, आज खुश रहना जरूरी है,  कल के लिए, चल रही है जिंदगी,  यूँ तो अपनेआप ही,  चल रही है दुनियाँ,  यूँ तो अपनेआप ही,  किसके जीवन में क्या कष्ट है,  किसके जीवन में कितने कष्ट है,  कष्ट दूर हो किए जाएं तो फिर जीने का मजा है,  फिर आगे बढ़ने की तमन्ना l वक्त की कीमत, समझी जाए तो,  फिर वक्त भी साथ देता  है, वक्त को गवां दिया तो, फिर वक्त भी धोख़ा देता है, सही काम वक्त पर किए तो, वे पल अनमोल बन जाते हैं, वक्त की अगर कद्र की तो, सुनहरे पल बन जाते हैं, सोच अगर अच्छी है तो फिर जिंदगी मजेदार बन जाती है,  चाह अगर अच्छी है तो फिर जिं

दुनियाँ में, कौन तुम्हे प्यारा लागे

Image
दुनियाँ में, कौन तुम्हे प्यारा लागे,  किसका तुम्हे सहारा लागे,  जो लगता है दिल को अच्छा,  जो लगता है मन को अच्छा,  जिसके लिए ये आँखें तरसे,  जिसके लिए ये बाहें तरसे,  जिसके लिए मन हर पल सोचे,  जिसके लिए दिल हरदम धड़के,  जो अपना नही, पर अपना सा लगता,  उसके मिलने से, जग नजारा लागे  l यूं तो इस मतलबी जहान में,  फिरते है लोग मगरूरी में,  सोचते सब अपने ढंग से,  रहते सारे दूरी में,  कर्म तुम्हारा, तुम ही करोगे,  औरों से क्या अपेक्षा करोगे,  अपने ढंग से सब जीते हैं,  कौन यहाँ पर अपना लागे  l अपने मन को, जिसने समझाना सीख लिया,  उसने तो फिर,  जहान ये सारा जीत लिया,  इस मन के कारण ही तो,  जीवन में, दुखों का आना जाना है,  जो मग्न है अपनी दुनियाँ में,  फिर क्या हँसना क्या रोना है,  जहाँ रहे बस खुश रहे,  फिर हर कोई यहाँ प्यारा लागे  l अपनापन जो लिए है मन में,  फिर कौन पराया है इस जग में,  खूबसूरत दिल जब पास तुम्हारे,  फिर सब सुंदर लगता है जग में,  खुशियों का फिर जहान ये सारा,  जीवन लगे फिर प्यारा प्यारा,  किसकी कमी फिर इस दुनियाँ में,  ये जग फिर नजारा लागे l सच्चाई को नकारना मुश्किल,  अपने दिल को स

बिना विचारे जो किया तो

Image
बिना विचारे जो किया तो,  फिर पीछे पछताए,  मन की बात जो सारी मानी,  जो है वो भी चला जाए,  मन चंचल, कपटी बड़ा है,  ना जाने क्या क्या करवाए,  मन तो है बलवान बड़ा ही,  कभी मित्र, कभी शत्रु बन जाए,  मन पर अंकुश लगा लीजीए,  ये बुद्धि को भरमाए  l मन का काम है सोचना,  बुद्धि का काम विचार करना,  हाथों का काम है कर्म करना,  पैरों का काम आगे चलना,  जिंदगी आगे बढ़ती रहती है,  कभी रास्ते दिख जाते,  कभी मंजिल मिल जाती है,  तन मन का अटूट है रिश्ता,  एक दूजे के साथ बिना,  ये जीवन नही चल पाए  l सुंदर बनने लगी जिंदगानी,  जब आगे बढ़ने का सोच लिया,  जब कुछ करने की चाहत मन में,  फिर क्या मिलना बाकी रहा,  जब मन मजबूत बना लिया तो,  फिर क्या पाना बाकी रहा,  आज सुंदर, कल भी सुंदर,  जब मन सुंदर बन जाता है,  दिल में प्यार पनपने लगता,  जब कोई प्यारा मिल जाता है,  खुशियों का संसार जहान ये,  खुशियाँ दूर नही हो जाए  l सकारात्मक सोच जो हो तो,  सफलता फिर संभव है,  दूरदृष्टि मन की हो तो,  भविष्य फिर उज्ज्वल है,  औरों की चिंता छोड़कर,  जो कोई अपनी फिक्र करे,  फिर तो अवश्य बदले जीवन, जीवन की सब मुश्किल हटे,  चल पड़े कदम