Posts

कुछ करने की तमन्ना हो तो

कुछ करने की तमन्ना हो,  तो कुछ कर ही जाते हैं,  कुछ पाने की कोशिश हो,  तो कुछ पा ही जाते हैं,  मंजिलें दूर नही होती,  जब शुरुआत अच्छी हो,  चाहते पूरी भी होती है,  जब आगाज अच्छा हो,  जब हँसने की कोशिश हो, तो हँसी आ ही जाती है  l दिल में जिनके प्यार का सागर,  उन्हें जिंदगी से प्यार है,  जिन्हें जिंदगी से प्यार है,  उन्हें प्यारा सब संसार है,  जिनको जहान से प्यार है,  रब के उन पर उपकार है,  जब जीने की तमन्ना हो,  तो जीना आ ही जाता है  l जिंदगी में आगे बढ़ने का,  मजा ही है अलग,  जिंदगी को अपने ढंग से,  जीने का मजा है बहुत,  जिसे खो दिया,  उसे पाने का मजा है बहुत,  जो पाने की तमन्ना है तो,  चाहत करीब आ ही जाती है  l Thank you. 

कुछ कट गई है जिंदगी

कुछ कट गई है जिंदगी,  कुछ ऐसे ही कट जायेगी,  कुछ चाहते अधूरी रही है,  कुछ चाहतें पूरी हो जायेगी,  मंजिलें  मिल जाती है,  कभी कभी तो राहों में,  जिंदगी खिल जाती है,  कभी कभी तो चाह में,  क्या फिक्र अब क्या होगा,  जिंदगी यूँ ही मुस्कुराएगी  l कुछ जीने की अब बात हो,  कुछ अच्छी यादों का साथ हो,  कुछ मन में विश्वास हो,  कुछ अपनों का साथ हो,  कुछ प्यार से बात हो,  कुछ प्यार की बात हो,  वे जिंदगी कुछ खोकर भी कुछ पायेगी  l ये वक्त तो अपनी गति से  आगे बढ़ता जाता है,  आगे बढ़ने की नई सोच से,  ये जीवन संवरता जाता है,  नए जमाने के साथ ,  चलने में ही कुछ भलाई है,  बेवजह की जिद्द छोड़ने में ही कुछ भलाई है,  वक्त कटे यहाँ मस्ती में,  ये जिंदगी खुशियाँ  फिर से पायेगी  l Thank you. 

जिंदगी ये खूबसूरत है

जिंदगी ये खूबसूरत है, इसे और खूबसूरत बनाइये,  जो होना है, होता ही रहेगा,  अपना काम करते जाइये,  कुछ मिलता है,  कुछ खोता ही रहेगा,  पर मन ही मन मुस्कुराइये l खुशी आपकी  बहुत अनमोल है,  हँसी आपकी बहुत अनमोल है,  यहाँ कौन जहान मे प्यारा है,  किसका यहाँ मिलता सहारा है,  कौन जीवनभर,  यहाँ साथ निभाता है,  कौन यहाँ पर अपना दिखता है,  कौन यहाँ पर दूर हो जाता है,  चेहरे की हँसी को,  ऐसे तो मत छुपाइये  l दुनियाँ में किस्मत का ताला,  कभी ना कभी खुल जाता है,  मेहनत करनेवालों का,  कभी ना कभी  समय तो आता है,  अच्छी है ये जिंदगी,  मुश्किलों से मत घबराइये  l जो सोच लिया,  वह करके दिखा दे,  वक्त का रुख,  मोड़ के दिखा दे,  जिंदगी के ख्वाब बहुत है,  ख्वाब पूरे करके दिखा दे,  आज के पल खूबसूरत,  आज में ही जीते जाइये  l Thank you.