Friday, December 29, 2023

जिंदगी एक जूआ है

जिंदगी एक जूआ है, 
जिसे सब खेलते हैं, 
कुछ अपनी मर्जी से, 
कुछ किस्मत की 
मर्जी से खेलते हैं, 
कभी आदमी जीतता है,
तो कभी हार जाता है,
कभी गैरों से हारता है,
कभी अपनों से हार जाता है,
कभी वह खुद से हारता है,
कभी वह दूसरों से हारता है l

कभी जिद्द में हारता है,
कभी नादानी में हारता है, 
कभी नफरत में हारता है, 
कभी वह प्यार से हारता है,
जीतता तो कभी कभी है,
अक्सर वह हारता है,
कभी वह तन से हारता है,
कभी वह मन से हारता है, 
कभी वह होशियारी में हारता है,
कभी वह नाकामी से हारता है l

कभी किस्मत दगा देती है,
कभी हिम्मत जवाब देती है,
कभी मंजिल मिल जाती है, 
कभी मंजिल दूर रह जाती है,
कभी किस्मत चमक जाती है, 
कभी किस्मत रूठ जाती है,
जिंदगी ऐसे ही गम और 
खुशी में चलती जाती है,  
इस जिंदगी को भला, 
कौन समझ पाया है l

जिंदगी कुछ ऐसे चलती है, 
जहाँ जीतना आसान नही होता,
कभी जीत हाथ लगती है, 
कभी हार हाथ लगती है, 
जब मन हार जाता है,
फिर जीना आसान नही होता,
कभी अपने ही ख्याल सताते है,
कभी कुछ हासिल ना कर पाने के
पश्चाताप सताते है,
कुछ जीतने की खुशी,
कुछ हारने का गम रहता है, 
अच्छी बात तो यह है कि
बीते समय को भूला दिया जाए, 
और आगे की सुध ली जाए  l

जो किस्मत में  मिलना है, 
वह तो मिलकर रहता है, 
जो किस्मत में नही है, 
उसका पश्चाताप कैसा,
जिंदगी कुछ पल की है, 
क्यूँ ना इसे जी  लिया जाए,
कभी अपनी मर्जी में, 
कभी खुदा की मर्जी में, 
रह लिया जाए l

तू अपने आप को,
उदास रखना छोड़ दे, 
तेरा क्या खो गया, 
जो तू रोता है,
जो चला गया उसे भूल जा,
फिर कुछ नया आयेगा, 
फिर कुछ नया मिल जायेगा,
कुछ और चाहने में हर्ज क्या है,
कुछ और पाने की,
कोशिश करने मैं हर्ज क्या है, 
अपना जीवन सुंदर 
बनाने में हर्ज क्या है  l


Thank you. 

Wednesday, December 27, 2023

जैसा आप सोचते हैं

जैसा आप सोचते हैं, 
वैसा ही होता चला जाता है, 
अगर दिल साफ हो तो, 
जीवन निखरता चला जाता है, 
सब कुछ आपकी 
सोच पर ही तो निर्भर है, 
जैसा आप चाहते हैं, 
जीवन वैसा ही बन जाता है  l

जीवन ये बदल जायेगा, 
जीने की कोशिश तो कीजिए, 
किस्मत बदल जायेगी, 
अच्छी शुरुआत तो कीजिए, 
आपकी चाहतें ही, 
मजबूत आपको बनाती है, 
आपकी अच्छी सोच ही, 
जो चाहे वह दे जाती है, 
सीखना मत छोड़िये, 
सीखने से अनुभव,
बढ़ता जाता है  l

कमाल तो जब होता है, 
जब आप खुद पर 
विश्वास करते हैं, 
गजब तो जब होता हैं, 
जब आप औरों पर 
ऐतबार करते हैं, 
सही भी होता है, 
जब आप सही 
करना चाहते हैं, 
खुशी भी मिल जाती है, 
जब आप खुशी 
पाना चाहते हैं, 
कुछ नया करना 
चाहते हो तो, 
नया होता चला जाता है  l

जो भी ठान लिया आपने, 
वह तो कर ही देते हो, 
मजबूत मन, मजबूत दिल से, 
हर मुश्किल से पार पा लेते हो, 
धीरज अगर साथ में तो
फिर क्या पाना मुश्किल है, 
हौसला अगर पास में तो, 
हासिल कर पाना मुश्किल है, 
आपकी नई सोच से, 
जीवन संवरता जाता है  l

Thank you. 




Tuesday, December 26, 2023

कुछ भी मुश्किल नही रहती है

कुछ भी मुश्किल नही है 
रहती है जीवन में, 
जो ठान लिया आगे बढ़ना, 
मजबूत इरादों के आगे तो, 
मुश्किलें हार जाती हैं, 
अगर जीवन से, 
कुछ पाने का ईरादा है, 
जो किस्मत से,
टकराने का ईरादा है, 
जब दिल को 
मजबूत करना सीख लिया,
जब मन में 
विश्वास भरना सीख लिया,
फिर खुशियाँ ही 
खुशियाँ है जीवन में  l

कुछ सोचना भी अच्छा, 
कुछ चाहना भी अच्छा, 
कुछ ख्वाब जिंदगी के, 
कुछ ख्वाब चाहतों के, 
कुछ प्यार की हो बातें, 
कुछ दोस्ती की बातें, 
जो जीवन में रंग भर दे, 
कुछ ऐसी ही हो बातें, 
जो आज को नही भूलें, 
सुनहरे पल हैं फिर जीवन में  l

चल पड़े हैं कदम, जो 
मंजिल की तलाश में, 
बढ़ गए हैं कदम, जो 
खुशियों की तलाश में, 
जो सोच लिया, 
अगर वह करने की धुन है, 
जो देख लिया, 
अगर वह पाने का जुनून है, 
जो आँखों के सपने, 
धुंधले नही हुए, 
जो प्यार के सपने, 
दिल से नही गए है, 
फिर तो बहार, 
चली आती है जीवन में  l

जिसने खुद को पहचाना, 
उसने खुदा को जाना, 
जिसने अपनी ताकत पहचानी, 
उसने फिर हार कभी नही मानी, 
जिसने दुनियाँ में 
जीना सीख लिया, 
उसने हर हाल में 
खुश रहना सीख लिया, 
जिनके चेहरे पर मुस्कुराहट है, 
फिर तो मुस्कुराहट 
चली आती है जीवन में l 



Thank you. 

O my God, You are great

O my God, You are great,  I am thankful to you,  You had created this world,  You had created everyone,  O my God, You super power.  It is y...