मंजिलें दूर नही होती जो पाने का ईरादा हो

 


मंजिलें दूर नही होती,
जो पाने का ईरादा हो, 
मुश्किलें दूर भी होती है, 
जो दूर करने की कोशिस हो, 
जीवन ये खुशियोँ भरा बन जाए, 
कुछ मन बदले, कुछ हम बदले, 
कुछ जिंदगी बदल जाए, 
किस्मत खराब नही होती, 
मन में शुभ विचारों का उदय हो  l

कुछ मन बदले, कुछ हम बदले, 
कुछ हम बदले, कुछ जीवन बदले, 
कुछ जीवन बदले, कुछ दुनियाँ बदले, 
कुछ आँखों के सपने बदले, 
समय छुटता जाए जीवन का, 
कुछ तो समय की कद्र हो  l

कुछ सफर तय कर लिया, 
कुछ सफर जीवन का बाकी है, 
मंजिल का कुछ पता नही है, 
कौन सी अपनी मंजिल है, 
मन शांति अगर पा जाए, 
इससे बढ़िया क्या बात है, 
सब पाकर भी सब कुछ छूटे, 
अंत समय ईश्वर की याद हो  l


Comments

Popular posts from this blog

Why I am here