बेवजह परेशान मत हुआ करो




बेवजह परेशान मत हुआ करो, 
बेवजह नाराज मत हुआ करो, 
बेवजह ही तुम तो सोचते रहते हो, 
बेवजह परेशान होते रहते हो, 
दुनियाँ में तो जिंदगी चलती रहती है, 
दुनियाँ में तो परिसिथती बदलती रहती है, 
चेहरे की मुस्कान मत खोया करो  l

सोच अगर अच्छी है तो जीवन बढ़िया है, 
काम अगर अच्छे है तो जीवन बढ़िया है, 
आज में जो जीये तो फिर क्या कहना है, 
कल की फिक्र छोड़ें तो फिर क्या कहना है, 
आज में ही बढ़िया समय गुजारा करो  l

प्यार के रास्ते पर सारी खुशियाँ है, 
प्यार अगर जीवन में तो जीवन बढ़िया है, 
मंजिल की तलाश आखिर कब तक करे, 
चलते रहने मैं जीवन बढ़िया है, 
छोड़ दी हमने भी सारी उदासी, 
प्रसन्नता के साथ जीवन जीया करो  l

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here