खुशी कभी गम आते हैं जिंदगी में

 


खुशी कभी गम आते हैं जिंदगी में, 
कभी प्यार के पल भी आते आते हैं जिंदगी में, 
जिंदगी को जो जीये वो इसे जानते हैं, 
जिंदगी को जो अपना कहे वो इसे समझते हैं, 
कभी मुश्किलों के पल भी आते हैं जिंदगी मे  l

हरदम ये जिंदगी आसान नही होती, 
हरदम ख्वाइशें पूरी नही होती, 
कुछ तो अधूरापन रह जाता है जीवन में, 
कुछ तो अकेलापन रह जाता है जिंदगी में  l

मन की सारी बातें पूरी नही होती, 
चिंता सारी मन की दूर नही होती, 
दिल को बहलाना पड़ता है जिंदगी मे, 
मन को समझाना पड़ता है जिंदगी में l

जिनको फिक्र है वो फिक्र करे, 
जिनको जीना है वो जिंदगी जीये, 
जिनको कुछ करना है वो करते रहे, 
खुशहाली जिंदगी में भरते रहे, 
जो सोचा है वह करते रहे, जो चाहा वो पाते रहे, 
जिंदगी में हरदम मुस्कुराते रहे, 
हर गम छोड़ना पड़ता है जिंदगी में  l


Comments

Popular posts from this blog

Why I am here