जिंदगी है छोटी सी, सपने बड़े बड़े

 


जिंदगी है छोटी सी, सपने बड़े बड़े, 
दिल है छोटा सा, ख्वाब बड़े बड़े, 
सच होते नही सपने सारे, 
जो चाहते हो, मिलती नही चीजें सभी, 
किस्मत के आगे, हारे बड़े बड़े  l

दिल में कोई बसता रहता भी है, 
दिल में कोई हँसता रहता भी है, 
कोई किसी को अपना कहता भी है, 
फूल चाहत का दिल में खिलता रहता भी है, 
पर गुजर जाती है जिंदगी इंतजार में, खड़े खड़े  l

देखा जमाना, देखली जमाने की यारी, 
बस मतलब की है दुनियाँ की यारी, 
किया जिसने नही याद उसको, 
किया दुनियाँ में वक्त बर्बाद उसने, 
समय गया नही हाथ में आता, 
अंत समय पछतावा होता, 
ऐसा जीवन नही बार बार मिले  l



Comments

Popular posts from this blog

Why I am here