कुछ बात में नयापन हो

 


कुछ बात में नयापन हो, 
कुछ काम में नयापन हो, 
ये जिंदगी है नई नई, 
जीने के अंदाज में नयापन हो, 
सूरज की तरह रूह में उजाला हो, 
चन्दा की तरह शीतलता हो, 
आँखों में नये सपने हो, 
सोच में नयापन हो  l

कोई क्या सोचे नही फिक्र करो, 
कोई क्या कहे नही फिक्र करो, 
जिंदगी ये छोटी सी है, 
इस जीवन की फिक्र करो , 
आज की जिंदगी बड़ी निराली, 
आज ये अच्छा मन हो  l

आज को जीयें, कल की फिक्र क्या, 
कल के लिए परेशान ना हो, 
अच्छी आदत जीवन में हो, 
मन में कोई अभिमान ना हो, 
चलते जाएँ इस जीवन में, 
मुश्किल से बाहर तन मन हो  l


Comments

Popular posts from this blog

Why I am here