क्यूँ नही जिंदगी का मजा लिया जाए,

 


क्यूँ नही जिंदगी का मजा लिया जाए, 
क्यूँ नही हर पल को खूब जीया जाए, 
माना हर पल खुशियाँ रहती नही है, 
माना हरदम चेहरे पर मुस्कुराहटें रहती नही है, 
क्यूँ नही जिंदगी का साथ किया जाए  l

यादों को मन में बसाए, चाहत को दिल में बसाए, 
सोचा जो पूरा करते जाए, सपनों को और सजाए, 
मंजिल भी मिलती जाती है, क्यूँ नही मन मैं ख्वाब बसाए, 
अपने लिए तो सब जीते हैं, औरों के लिए क्यूँ नही जीते जाएँ, 
रोशनी राहों में बिखरी, क्यूँ नही कदम बढ़ाए जाए  l

जो चाहत के फूल खिले हैं, दिल में खुशबू प्यार की होगी, 
घड़ियाँ कुछ इस जीवन की, और सुंदर सुहानी होगी, 
मन में चमके ज्ञान का सूरज, नजरों मे अपनापन होगा, 
चलते फिरते कट जाए जिंदगी, बातों में मिठास भी होगी, 
क्या कहना इस जिंदगी का, क्यूँ नही दिल बहलाया जाए  l

Aman

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here