ऐसे ही चलती रहती है जिंदगी


ऐसे ही चलती रहती है जिंदगी, 
परेशानियों के साथ भी, 
परेशानियों के बाद भी, 
कभी खुशी मिलती है राहों मे, 
कभी गम मिलते हैं राहों में, 
कभी आराम भी मिलता है यहाँ, 
कभी चैन भी खोता है यहाँ, 
आगे बढ़ती रहती है जिंदगी, 
चाहे मुश्किल हो हालात भी  l

परेशान होकर जीने में क्या फायदा है, 
मन में चिंता रखने में क्या फायदा है, 
जो होना है वह तो होकर ही रहता है, 
जो मिलना है मिलकर तो रहता है, 
चाहे दुख मिले या सुख मिले, 
चाहे रोना हो या हँसी मिले, 
सफर करती रहती है जिंदगी, 
चाहे नही हो कोई साथ भी  l

सब कुछ मिलता है दुनियाँ में, 
प्यार मिले और नफरत भी, 
सबकी जिंदगी यहाँ चलती है, 
कभी कम मिले कभी ज्यादा भी, 
कुछ खा लिया, कुछ पी लिया, 
कुछ जाग लिया, कुछ सो लिया, 
ऐसे ही इस दुनियाँ में, 
सबने समय बिता लिया, 
मस्त होकर रहती है जिंदगी, 
चाहे कभी पैसे नही हो हाथ में  l

आए हैं सब इस दुनियाँ में, 
अच्छा समय बिताने को, 
कुछ पाने को कुछ खोने को, 
कुछ काम जहान के करने को, 
मंजिल किसकी क्या, पता नही, 
कौन मिला, कौन बिछुड़ गया, 
कौन रहा है, कुछ दिन संग में, 
कौन आया कौन चला गया, 
बेफिक्री सी रहती है जिंदगी, 
जैसे कोई यादें नही है साथ में  l


Comments

Popular posts from this blog

Why I am here