चल अपनी राह बनाता चल
चल अपनी राह बनाता चल,
चल अपनी मंजिल पाता चल,
भूल जा क्या खोया था,
भूल जा जो अच्छा नही था,
जीवन अब खुशियोंभरा बनाता चल l
पल में बदले मन मेरा,
बदले ये जीवन मेरा,
छूट जाए चिंता सारी,
हर पल से करले यारी,
करनी कुछ खुद से बातें,
मुश्किल हट जाए सारी,
मन को मजबूत बनाता चल l
तेरा ही मन तुझे तो,
करता परेशान है,
तुझको कमजोर करना,
इसका तो काम है,
मन लगा जो सही काम में,
मन चला जो सही दिशा में,
फिर जीवनपथ आसान बनाता चल l
सोचे ये दुनियाँ क्या क्या, तेरे बारे में,
कहती है दुनियाँ क्या क्या, तेरे बारे में,
रुकना नही काम तेरा, तुझको तो आगे बढ़ना है,
दिल में जो तेरे सपने, उनको पूरे करना है,
तेरी ख्वाइशें हो जाए पूरी,
मन में विश्वास बनाता चल l
जो सोचे वही हो जाए,
जो समझे वही कर जाएँ,
अच्छा ही सोचे अब तो,
फिर तो ये किस्मत बदल जाए,
पाना कुछ दूर नही है,
आगे बढ़ने में है मजा है,
जीवन को खास बनाता चल l


Comments
Post a Comment