जैसा आप सोचते हैं

जैसा आप सोचते हैं, 
वैसा ही होता चला जाता है, 
अगर दिल साफ हो तो, 
जीवन निखरता चला जाता है, 
सब कुछ आपकी 
सोच पर ही तो निर्भर है, 
जैसा आप चाहते हैं, 
जीवन वैसा ही बन जाता है  l

जीवन ये बदल जायेगा, 
जीने की कोशिश तो कीजिए, 
किस्मत बदल जायेगी, 
अच्छी शुरुआत तो कीजिए, 
आपकी चाहतें ही, 
मजबूत आपको बनाती है, 
आपकी अच्छी सोच ही, 
जो चाहे वह दे जाती है, 
सीखना मत छोड़िये, 
सीखने से अनुभव,
बढ़ता जाता है  l

कमाल तो जब होता है, 
जब आप खुद पर 
विश्वास करते हैं, 
गजब तो जब होता हैं, 
जब आप औरों पर 
ऐतबार करते हैं, 
सही भी होता है, 
जब आप सही 
करना चाहते हैं, 
खुशी भी मिल जाती है, 
जब आप खुशी 
पाना चाहते हैं, 
कुछ नया करना 
चाहते हो तो, 
नया होता चला जाता है  l

जो भी ठान लिया आपने, 
वह तो कर ही देते हो, 
मजबूत मन, मजबूत दिल से, 
हर मुश्किल से पार पा लेते हो, 
धीरज अगर साथ में तो
फिर क्या पाना मुश्किल है, 
हौसला अगर पास में तो, 
हासिल कर पाना मुश्किल है, 
आपकी नई सोच से, 
जीवन संवरता जाता है  l

Thank you. 




Comments

Popular posts from this blog

Why I am here