जिंदगी ख्वाबों में ही, चले तो अच्छा है,

जिंदगी ख्वाबों में ही,
चले तो अच्छा है, 
जिंदगी प्यार में ही, 
पले तो अच्छा है, 
चाहतें और बढ़ती है, 
तो इसमें बुरा क्या है, 
जिंदगी और सपने बुने, 
तो इसमें बुरा क्या है, 
जिंदगी चाहतें पूरी, 
करे तो अच्छा है  l

किसकी किस्मत में, 
क्या लिखा है, 
नही कोई जानता, 
अगले पल क्या होनेवाला है, 
नही कोई जानता, 
छूट जाते हैं सब भ्रम,
एक ही पल में, 
सच से सामना जब होता है, 
इस जीवन में, 
जिंदगी खुशी खुशी, 
चले तो फिर अच्छा है l

मन खोया रहता है, 
जब कल्पनाओं में, 
मन सोचता रहता है, 
सब दिशाओं में, 
जिंदगी सँवारने की, 
कोशिस तो सभी करते हैं, 
जिंदगी में जीतने की, 
कोशिस तो सभी करते हैं, 
कुछ मंजिल पाते हैं, 
तो कुछ राहों में रह जाते हैं, 
कुछ हारते हैं तो , 
कुछ जीत जाते हैं, 
सब कुछ मिलता है, 
इस जीवन में, 
जिंदगी आगे बढ़े,
तो फिर अच्छा है l

जिंदगी ने जिसको भी, 
अपना लिया, 
उसके जीवन में, 
ख़ुशियाँ भरती चली गई, 
अपनापन जिसके 
अंदर भर गया, 
उसको सारे जहान की 
खुशी मिल गई, 
नया जमाने के
साथ में जो चल पड़े, 
रौनक फिर चेहरे पर, 
आ जाए तो अच्छा है  l



Thank you. 

Comments

Popular posts from this blog

What you think