कुछ अच्छा सोच लिया जाए

कुछ अच्छा सोच लिया जाए, 
कुछ मन को मोड़ लिया जाए, 
कुछ आगे बढ़ने की ख्वाईश हो, 
कुछ नया करने की चाहत हो, 
कुछ ईरादा नया किया जाए l

कुछ शब्दों पर ध्यान दिया जाए,
कुछ शब्दों पर अमल किया जाए,
कुछ अपने को समझा जाए, 
कुछ औरों को समझा जाए, 
कुछ वायदा नया किया जाए l

जब हँसना अच्छा लगने लगे, 
जब जीना अच्छा लगने लगे, 
जब भूले अपने पराये को, 
जब हर कोई प्यारा दिखने लगे, 
जब आसमान सा जीवन हो, 
जब सागर जैसा जीवन हो, 
जब पंछी जैसे उड़ते फिरे, 
जब फूलों जैसे महकाते फिरे, 
जब हवा जैसा जीवन हो, 
कुछ जीवन में रंग भरा जाए  l

Thank you. 


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

What you think