अच्छा सोचने से बढ़िया कोई इलाज नही है

अच्छा सोचने से बढ़िया, 
कोई इलाज नही है, 
प्रार्थना के सिवाय, 
कोई सहारा नही है, 
अच्छा सोचने से, 
चीजें ठीक हो जाती है, 
अच्छा सोचने से जिंदगी में, 
जान आ जाती है  l

कई बार जीवन में,
ऐसे मोड़ आते है, 
जब जीने के हौसले भी, 
कमजोर हो जाते हैं, 
लेकिन जिन्हें जीना होता है, 
जिन्हें अपनों के लिए, 
कुछ करना होता है, 
वे तो हर मुश्किल से, 
लड़ जाते हैं  l

कुछ जिंदगी अच्छी, 
बन जाती है, 
कुछ किस्मत, 
अच्छी बन जाती है, 
मुश्किलें पैदा होती है, 
तो उनका हल भी होता है, 
दुनियाँ में जीने का, 
आप में बल भी होता है, 
चिंताएँ करने का कोई, 
फायदा नही है  l

अच्छा सोचने से, 
जीवन अच्छा बन जाता है, 
जैसी सोच होगी, 
जीवन वैसा ही बन जाता है, 
स्वस्थ रहना है तो, 
खुश रहना सीख लीजिए, 
औरों के दुख देख के, 
जीना सीख लीजिए, 
आप का दुख, 
क्या औरों के दुख से बड़ा है, 
अपने जीवन को अच्छा,
बनाना सीख लीजिए, 
मन मार के जीने का, 
कोई फायदा नही है l




Thank you. 



Comments

Popular posts from this blog

What you think