छूट जाए मन की तृष्णा

छूट जाए मन की तृष्णा, 
मिट जाए मन की तृष्णा, 
शांत हो जाए मन ये, 
हट जाए, पाने की तृष्णा  l

जीवन ये खुशहाल बने, 
कुछ तो सुंदर ख्याल बने, 
सोचे जो भी अच्छा ही, 
नही सोचे तो जीवन कमाल बने, 
हट जाए, अज्ञान का परदा, 
हट जाए, अहंकार का परदा l

जीवन जीयें बड़ी शान से, 
बेमतलब की बातों में फंसे ना, 
हर पल की कीमत है होती, 
कोई भी पल बर्बाद करें ना, 
समझ लिया जो खुद का जीवन, 
क्या है मंजिल, जाना कहाँ है, 
सुंदर वो पल बन जाते हैं, 
याद रहे जब वो कृष्णा l


Thank you. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here