किसी के लिए कुछ करे तो

किसी के लिए कुछ करे तो, 
जीवन बढ़िया है, 
किसी को अपना कहे तो, 
जीवन बढ़िया है, 
अपने लिए तो सब जीते हैं यहाँ, 
औरों के लिए जीये तो, 
जीवन बढ़िया है  l

हँसी खुशी में बीते जीवन, 
एक दूजे की खातिर हो जीवन, 
कुछ तो अच्छा सोचे मन में, 
मुश्किलों से बाहर निकले जीवन, 
चिंता नही रहे जो मन में, 
फिर तो समझो जीवन बढ़िया है  l

कुछ चले, कुछ चलते जाएँ, 
मंजिल की तरफ कदम बढ़ाएं, 
कुछ पाया, कुछ पाना जग में, 
मन का धीरज, नही खो पाए, 
जब जाग गए तो तभी सवेरा, 
किसलिए ये खोये जीवन  l

Thank you. 



Comments

Popular posts from this blog

What you think