जिंदगी विचारों से ही तो चलती है

जिंदगी विचारों से ही तो चलती है, 
जिंदगी विचारों से ही तो बनती है, 
अच्छे विचार जिंदगी को, 
खूबसूरत बनाते हैं, 
अगर विचार नही किया तो
फिर जिंदगी दिशाहीन है, 
जिंदगी को सही दिशा, 
विचारों से ही तो मिलती है l

आप क्या सोचते हैं, 
आप कैसे सोचते हैं, 
आप जीवन में क्या हैं, 
क्या बनना चाहते हैं, 
कहते हैं यूँ तो सब, 
किस्मत के हाथों में है, 
लेकिन किस्मत भी तो 
हमारे कर्मों से बनती, 
बिगड़ती है l

जब हाथ पैर हिलेंगें नही तो
क्या खोएंगें, क्या पाएंगे,
कुछ काम करेंगें नही तो
क्या जीवन में पाएंगें, 
सब मिलता है जीवन में, 
जो आगे हाथ बढायेंगें  l


Thank you. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here