हमें देखना है जीवन में

हमें देखना है जीवन में, 
आगे कैसे बढ़ा जाए, 
हमें देखना है खुद को, 
कैसे खुश रखा जाए, 
हमें देखना है दुनियाँ में, 
कैसे रहा जाए, 
कुछ बातें हो जाती है ऐसी,
जब जीना मुश्किल लगता है, 
इस दुनियाँ की भाग दौड़ में, 
अजब ये जीवन दिखता है, 
हमें देखना है मुश्किल समय में, 
खुद को कैसे ठीक रखा जाए  l

सोच अच्छी है तो जिंदगी,
ठीक से चल पाती है, 
आगे बढ़ने की चाह हो,
तो रास्ते भी निकल जाते हैं, 
बेवजह की बातों में, 
समय गँवाना ठीक नही, 
हरदम मन की बातों में, 
आना ठीक नही, 
हमें देखना है दुनियाँ में कैसे
सुकून से रहा जाए  l

हरदम बोलने की आदत,
अच्छी नही होती है,
हरदम सोचने की आदत, 
अच्छी नही होती है,
जब विपरीत हालात हो तो, 
जीवन बेरुखा लगता है, 
जब नही जीने में सहयोग हो तो, 
मुश्किल ये जीवन दिखता है, 
हमें देखना है कैसे 
मंजिल पर पहुँचा जाए l

Thank you. 


Comments

Popular Posts