जीवन अच्छा लगता है

जब मन में खुशी हो तो, 
जीवन अच्छा लगता है, 
जब चेहरे पे हँसी हो तो, 
जीवन अच्छा लगता है, 
दुखी रहने का कुछ फायदा नही, 
जब दिल में प्यार हो तो, 
जीवन अच्छा लगता है  l

मन अगर मजबूत है तो, 
कुछ भी हासिल हो सकता है, 
ज़ुबाँन पे अगर मिठास हो तो, 
कोई भी अपना बन सकता है, 
जब दिल की बातें होती हो तो, 
जीवन अच्छा लगता है  l

कुछ मिल गया, कुछ मिल जाए, 
कोई मिल गया, कोई मिल जाए, 
इस जीवन की राहें है ऐसी, 
कुछ खोए, यहाँ कुछ पाए, 
जब मन में चैन सुकून हो तो, 
जीवन अच्छा लगता है  l


Thank you. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here