ये जीवन खुशियाँ से भर जाए
ये जीवन खुशियाँ से भर जाए,
सबके चेहरों पर हँसी आ जाए,
जी भर के जी ले जिंदगी को,
रूह पे निखार आ जाए l
कदम चल पड़े उस दिशा में,
जहाँ मस्ती की बहार हो,
छूट जाए सारी चिंताएँ,
दिल में प्यार ही प्यार हो,
अगर एक दूजे का साथ हो तो,
जीवन में बहार आ जाए l
कुछ सोचना है अच्छा,
कुछ करना है अच्छा,
कुछ चाहना है अच्छा तो,
कुछ पाना है अच्छा,
सही दिशा में मन चले तो,
मंजिल का पता लग जाए l
ये जो जिंदगी मिली है,
ये तो बहुत अनमोल है,
ये जो साँसें मिली है,
ये तो बेहद अनमोल है,
इस जिंदगी की कीमत समझे तो,
जीवन सफल ये हो जाए l
Good morning🥱

Comments
Post a Comment