सब मुश्किल तेरी हट जाए

सब मुश्किल तेरी हट जाए, 
जब जिंदगी उत्साह से भरी हुई, 
जब जिंदगी साहस से भरी हुई, 
जब आगे बढ़ने में हो हौसला, 
जब काम करने में हो हौसला, 
तब जिंदगी तेरी निखर जाए  l

जब राहें कुछ आसान बने, 
तब जिंदगी कुछ आसान बने, 
जब कदमों में हो मजबूती, 
जब हाथों में हो मजबूती, 
तब मेहरबान ये किस्मत हो जाए  l

मन छोड़ दे तू अपनी करना, 
रब की मरजी भी कुछ होती है, 
जो वो चाहे वही होता है, 
जो वो करता वही होता है, 
तेरी चाहत भी पूरी होगी, 
क्यूँ ना रब का शुक्र मनाएं  l

जब रहना है इस जहान में, 
तो फिर कैसी बेचैनी है, 
जब मंजिल तेरी पास ही है, 
तो फिर काहे की दूरी है, 
तेरे ख्वाबों में जो बसा हुआ, 
फिर से तुझसे मिल जाए  l


Thank you. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here