आपकी जिंदगी है ये

आपकी जिंदगी है ये
इसका ख्याल तो कुछ कीजिए, 
आपकी दुनियाँ है ये, 
इस दुनियाँ में रंग भर लीजिए, 
तन मन की निरोगता से, 
जिंदगी में खुशियाँ भर लीजिए  l

कुछ सोचकर तो चल पड़े, 
रास्ते भी नये मिल जायेंगें, 
कुछ रुक लिए फिर चल पड़े, 
मंजिल भी यूँही मिल जायेगी, 
आस और प्रयास से, 
मुश्किलें हट जाती है, 
मन के भ्रम भी टूट जाते,  
जिंदगी आसान कर लीजिए  l

बेवजह परेशान होने का, 
कोई फायदा नही, 
मन को मारके जीने का भी, 
कोई फ़ायदा नही, 
सुकून रहे इस जिंदगी मे, 
कुछ कर्म ऐसे कीजिए l

मुड़ जाए जो मन हमारा,
तो ये जीवन बदल जाता है,
एक दूजे के साथ से ही, 
हँसना जीवन में आता है, 
आज जाए, कल भी जाए, 
जिंदगी ऐसे ही चलती जाए, 
खुशकिस्मत हो जो भी मिला है, 
शुक्र प्रभु का कीजिए l


Thank you. 


Comments

Popular posts from this blog

Why I am here