Posts

Sometimes understand yourself

कुछ तो दिल को समझाना चाहिए,  कुछ तो मन को समझाना चाहिए,  जब जिंदगी चले जुनून से,  जब जिंदगी चले सुकून से,  कुछ तो खुद को समझाना चाहिए l जब जीवन में परेशानी हो,  जब जीवन में हैरानी हो,  जब सब चलता किसी की मर्जी से,  जब कुछ मिलता किसी की मर्जी से,  तब नही दिल ललचाना चाहिए l मेहनत तो करती दुनियाँ है, किस्मत जो वही मिलता है,  कभी खुशी मिले कभी गम मिले,  पर जीवन का फूल तो खिलता है,  अपनापन लेकर जग में जीये,  यहाँ बड़ा दिल रखना चाहिए l

When life call you

जब कभी जिंदगी आवाज देती है,  रुक जाओ, ठहर जरा पास में तो बैठो,  हम दुनियाँ में खूब घूमते है,  खुद को व्यस्त रखते है,  लेकिन जिंदगी की कद्र नही करते,  वो सुनहरे पल खो देते है,  जो हमारे पास होते है,  जिंदगी को जीते नही,  जहान भर के काम करते है,  दुनियाँ की भाग दौड़ में,  मन को सुकून मिलता नही,  परेशान होकर घूमते है,  मगर दिल पल भर चैन पाता नही,  किसलिए हम है यहाँ और  किसके लिए है,  क्या करने आए थे और क्या कर रहे है,  क्या पाया, क्या खोया,  कितना खाया कितना पीया,  फिर भी भूख बाकी है,  सब मिला, फिर भी कुछ बाकी है,  सपने जिंदगी के क्या और भी बाकी है,  चेहरे पर मुस्कान आनी क्या अभी बाकी है,  जिंदगी में चैन मिला तो सब मिला,  जिन्दगी में प्यार मिला तो सब मिला तो सब मिला,  जिंदगी से प्यार मिला तो फिर क्या पाना बाकी है l

When the life is little sad

जब  कभी जिंदगी उदास सी हो जाती है,  जब चलते चलते थक के हार जाती है,  हँसते हँसते जब आँखों में आँसू आ जाते हैं,  जब अपनी ही हिम्मत साथ छोड जाती है,  जिंदगी कभी जब दूर सी हो जाती है l कभी हँसना आता था तो कभी रोना भी आ जाता है,  कभी जीना आता था तो कभी जीना छूट जाता है,  कभी मुश्किलें बेवजह आ जाती है,  कभी जिंदगी कहीँ गुम हो जाती है,  जिंदगी कभी बेहोश सी हो जाती है l हम सोचते थे कि सब ठीक है,  और सब ठीक हो जाएगा,  पर ना तो कुछ ठीक है और ना ही कुछ ठीक हो पाता है,  जिंदगी यूँ ही चले जाती है,  कुछ खुश होकर कुछ दुखी होकर,  कभी लगता है ना जिंदगी पाने की खुशी,  ना जिंदगी खोने का गम l