Posts

श्वासों को बदलते रहिए, और जीवन बदलते रहिए

Image
श्वासों को बदलते रहिए,  और जीवन बदलते रहिए,  कभी छोटा श्वास, कभी लंबा श्वास,  शूद्ध वायु सेवन करते रहिए,  और जीवन में स्वस्थ रहिए  l शरीर तो एक मोटर गाड़ी,  जो पंचतत्वों से बनी हुई,  अन्न जल  ईंधन इसमें डालते है,  मन रूपी बैटरी इसमें लगी हुई, श्वासों से चार्ज होती रही,  जिंदगी की गाड़ी चलती श्वासों के कारण,  इन श्वासों को अपना कहिए  l तन में बैठा आत्मा राजा,  जो बोलता है, देखता है, सुनता है,  खाता है, पीता है, रोता है, हँसता है,  इस जिंदगी का आनंद लेता है,  तन मन की स्वस्थता के लिए,  सही खान पान जरूरी है,  जिंदगी जीने के लिए,  श्वासों का चलना जरूरी है  l मिट जाए कष्ट तन मन के,  जो श्वासों पर नियंत्रण हो,  आती जाती शक्ति श्वासों के जरिये,  जीवन शक्ति श्वास हमारे,  श्वासों पर मन केंद्रित करिए  l जो श्वास श्वास नाम सुमिरन किया रब का,  जन्म सफल ये हो जाए,  छूट जाए कष्ट तन मन के,  खुशियो से जीवन भर जाए,  श्वास अगर नही खाली जाए,  फिर तो किस्मत बदल जाए,  लम्बी लम्बी श्वासें लेकर,  खुशियाँ जीवन में भरते रहिए  l

आप अपनी बात कहते रहिए

Image
आप अपनी बात कहते रहिए,  दुनियाँ क्या कहती है, मत फिक्र करिए,  औरों की बातों के कारण,  जिंदगी ये प्रभावित ना हो,  ये जिंदगी तो आपकी जिंदगी,  जो सही लगे, वह करते रहिए  l अपनी बात कहनी भी जरूरी है, औरों की बात सुननी भी जरूरी है,  जिस बात में कोई भला ना हो,  उसे भूल जाना जरूरी है,  आपकी ये है अपनी जिंदगी,  इस जिंदगी का आनंद लेते रहिए  l जो जिंदगी को बेहतर बनाए,  वो ही काम करने है,  जो जिंदगी को आसान बनाए,  वो ही काम जरूरी है,  जिंदगी खुशिया से भर आए,  काम वही करते रहिए  l

सब ओर तेरी ही चर्चा है

Image
सब ओर तेरी ही चर्चा है,  सब ओर तेरी ही खुशियाँ है,  तूने ये जहान बनाया है,  ये जमीन आसमान बनाया है,  सारा ब्रमांड रचाया है,  कण कण में मौजूद आप ही,  तेरी कृपा से आनंदवर्षा है  l अनंत सुख तेरे नाम में, अनंत सुख तेरे ध्यान में,  अनंत सुख तेरे ज्ञान में, अनंत सुख तेरे धाम में, तेरी ही याद बसी मन में,  तुझसे ये जीवन बढ़िया है  l सबपे तेरे उपकार हैं,  सब तेरे उपहार है,  जो उलझे दुनियाँ के कामों में,  उन्हें चैन कहाँ है दुनियाँ में,  तुझसे जो प्रीत लगाए है,  उनका जीवन तो बढ़िया है  l