आप अपनी बात कहते रहिए




आप अपनी बात कहते रहिए, 
दुनियाँ क्या कहती है, मत फिक्र करिए, 
औरों की बातों के कारण, 
जिंदगी ये प्रभावित ना हो, 
ये जिंदगी तो आपकी जिंदगी, 
जो सही लगे, वह करते रहिए  l

अपनी बात कहनी भी जरूरी है,
औरों की बात सुननी भी जरूरी है, 
जिस बात में कोई भला ना हो, 
उसे भूल जाना जरूरी है, 
आपकी ये है अपनी जिंदगी, 
इस जिंदगी का आनंद लेते रहिए  l

जो जिंदगी को बेहतर बनाए, 
वो ही काम करने है, 
जो जिंदगी को आसान बनाए, 
वो ही काम जरूरी है, 
जिंदगी खुशिया से भर आए, 
काम वही करते रहिए  l

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here