कौन जीया इस जिंदगी को




कौन जीया इस जिंदगी को, 
किसने लिया आनन्द जिंदगी का, 
किसके मन में खुशियाँ भरी है, 
किसके जीवन में सुख-शांति भरी है, 
किसको मिला चैन जिंदगी में  l

कुछ सवाल है जिनका जवाब नही है, 
सबकी कहानी एक जैसी है, 
कुछ चिंता तो आज की रहती, 
कुछ फिक्र कल की रहती, 
कौन बना मस्त जिंदगी में  l

दुनियाँ में भागदौड़ है ऐसी, 
सब कुछ पाने की चाह लगी है, 
व्यस्त रहें दुनियाँ के कामों  में इतना, 
कि जिंदगी जीना भूल गए  हैं, 
काम अगर जरूरी है तो,
आराम भी जरूरी है जिंदगी में  l

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here