सब ओर तेरी ही चर्चा है


सब ओर तेरी ही चर्चा है, 
सब ओर तेरी ही खुशियाँ है, 
तूने ये जहान बनाया है, 
ये जमीन आसमान बनाया है, 
सारा ब्रमांड रचाया है, 
कण कण में मौजूद आप ही, 
तेरी कृपा से आनंदवर्षा है  l

अनंत सुख तेरे नाम में,
अनंत सुख तेरे ध्यान में, 
अनंत सुख तेरे ज्ञान में,
अनंत सुख तेरे धाम में,
तेरी ही याद बसी मन में, 
तुझसे ये जीवन बढ़िया है  l

सबपे तेरे उपकार हैं, 
सब तेरे उपहार है, 
जो उलझे दुनियाँ के कामों में, 
उन्हें चैन कहाँ है दुनियाँ में, 
तुझसे जो प्रीत लगाए है, 
उनका जीवन तो बढ़िया है  l





Comments

Popular posts from this blog

What you think