मेरे मन में ये क्या चल रहा है

 


मेरे मन में ये क्या चल रहा है, 
इस दिल में क्या चल रहा है, 
इस तन में क्या चल रहा है, 
जीवन में ये क्या चल रहा है  l

कभी बेचैनी, कभी खामोशी, 
कभी मन में हलचल है होती, 
कभी तन ये थका थका सा है, 
कभी मन ये रूका रूका है, 
कभी सोचा क्या खोया,
और क्या मिल रहा है  l

ये मन चुप कभी नही रहता, 
ये मन कुछ भी बोलता रहता, 
कुछ सोचे तो जीवन निखरता रहता, 
नही सोचे तो जीवन संवरता रहता, 
इस मन से जीवन को बल मिल रहा है l


Comments

Popular Posts