कुछ भी याद रहे ना रहे

 


कुछ भी याद रहे ना रहे, 
अपनी साँसों को याद रखते रहिए, 
कुछ भी ध्यान रहे ना रहे, 
अपनी साँसों पर ध्यान रखिये, 
साँस ही तो जीवन शक्ति है, 
साँस ही तो है जो मुक्ति की युक्ति है, 
तन मन को स्वस्थ रखना है तो, 
शुद्ध हवा का सेवन करिए  l

जिसने खुद को पहचाना है, 
उसके लिए क्या मुश्किल पाना है, 
जिसने अपने मन को जाना है, 
जिसने अपने तन को समझा है, 
जिसने अपनी कमजोरी जान ली, 
जिसने अपनी ताकत पहचान ली, 
उसने इस जीवन को संभाला है, 
जीवन को लम्बा जीना है तो, 
लम्बे साँस लेते रहिए  l

छोटी छोटी बातें ही जीवन को बदल देती है, 
छोटी छोटी खुशियाँ ही जीवन में आनंद भर देती है, 
बेवजह की बातों से दूर जो होते जायेंगें, 
जीवन को जो आसान बनाए, 
उन रास्तों पे चलते जायेंगें, 
खुशहाल ये जीवन करना है तो, 
तन मन में उर्जा भरते रहिए  l



Comments

Popular Posts