बड़ा सोचो, बड़ा बनो

 


बड़ा सोचो, बड़ा बनो, 
छोटी छोटी बातों में, 
क्यूँ उलझे फिरते हो, 
दुनियाँ की बातों में, 
क्यूँ उलझे फिरते हो, 
सोचो कुछ खुद के लिए, 
सोचो कुछ औरों के लिए, 
बड़ा सोचो, कुछ बड़ा करो  l

देखो जहान तुम्हारा है, 
तुम्हारे है जहानवाले, 
किससे करोगे नफरत, 
अपने है सब दुनियाँवाले, 
प्यार के रास्ते पर चलकर, 
सब हल निकल आते हैं, 
जिंदगी की समस्याओं से, 
बाहर निकल आते हैं, 
अपने लिए क्या जीना है, 
दुनियाँ मैं औरों के लिए जीयो  l

मानवता की सेवा करना, 
धर्म है इंसान का, 
इस दुनियाँ में खुशियाँ भरना, 
काम है इंसान का, 
डोर जिंदगी की कब छूट जाए, 
किसी को यह पता नही, 
मुश्किल जीवन में कब आ जाए, 
किसी को पता नही, 
कल का कोई पता नही है, 
आज का जीवन जीयो  l


Comments

Popular posts from this blog

What you think