Posts

अच्छा सोचने से बढ़िया कोई इलाज नही है

अच्छा सोचने से बढ़िया,  कोई इलाज नही है,  प्रार्थना के सिवाय,  कोई सहारा नही है,  अच्छा सोचने से,  चीजें ठीक हो जाती है,  अच्छा सोचने से जिंदगी में,  जान आ जाती है  l कई बार जीवन में, ऐसे मोड़ आते है,  जब जीने के हौसले भी,  कमजोर हो जाते हैं,  लेकिन जिन्हें जीना होता है,  जिन्हें अपनों के लिए,  कुछ करना होता है,  वे तो हर मुश्किल से,  लड़ जाते हैं  l कुछ जिंदगी अच्छी,  बन जाती है,  कुछ किस्मत,  अच्छी बन जाती है,  मुश्किलें पैदा होती है,  तो उनका हल भी होता है,  दुनियाँ में जीने का,  आप में बल भी होता है,  चिंताएँ करने का कोई,  फायदा नही है  l अच्छा सोचने से,  जीवन अच्छा बन जाता है,  जैसी सोच होगी,  जीवन वैसा ही बन जाता है,  स्वस्थ रहना है तो,  खुश रहना सीख लीजिए,  औरों के दुख देख के,  जीना सीख लीजिए,  आप का दुख,  क्या औरों के दुख से बड़ा है,  अपने जीवन को अच्छा, बनाना सीख लीजिए,  मन मार के जीने का,  कोई फायदा नही है l Thank you. 

इस जीवन को इतना समझा

इस जीवन को इतना समझा,  ये जीवन तो है, खेल तमाशा,  सब अच्छा चलता रहता है,  कब क्या हो जाए पता नही,  पलभर में बदले ये दुनियाँ,  कब चलना हो जाए, यह पता नही  l यहाँ सब कुछ छूटता जाता है,  हाथों में कुछ भी नही रह पाता है,  कभी खुशी तो, कभी गम आ जाता,  कभी राह मिले, कभी रास्ते खो जाए,  मंजिल की तलाश में घूमते रहते,  क्या मिल पाए, कुछ पता नही  l क्या पाये, क्या खो जाता है,  क्या सोचे, क्या हो जाता है,  आँखें बन्द करके, कभी जो सोचा,  क्या करना था, क्या हो गया है,  बेवजह की चिंताओं में,  जीवन की घड़ियाँ, खो जाती है,  एक जैसा समय नही रहता,  कब मुश्किल आ जाए, यह पता नही l Thank you. 

किसी के लिए कुछ करे तो

किसी के लिए कुछ करे तो,  जीवन बढ़िया है,  किसी को अपना कहे तो,  जीवन बढ़िया है,  अपने लिए तो सब जीते हैं यहाँ,  औरों के लिए जीये तो,  जीवन बढ़िया है  l हँसी खुशी में बीते जीवन,  एक दूजे की खातिर हो जीवन,  कुछ तो अच्छा सोचे मन में,  मुश्किलों से बाहर निकले जीवन,  चिंता नही रहे जो मन में,  फिर तो समझो जीवन बढ़िया है  l कुछ चले, कुछ चलते जाएँ,  मंजिल की तरफ कदम बढ़ाएं,  कुछ पाया, कुछ पाना जग में,  मन का धीरज, नही खो पाए,  जब जाग गए तो तभी सवेरा,  किसलिए ये खोये जीवन  l Thank you.