Posts

जीवन तो उसके हाथों में है

जीवन तो उसके हाथों में है,  वह जैसा चाहे, यह चलता है,  सब कुछ उसके नियंत्रण में है,  वह जैसा चाहे, वह होता है,  सबको उसने आजाद किया है,  दुनियाँ में सब कुछ करने को,  दुनियाँ में उसने सब खेल रचाया,  ऊपर बैठा, सब देखता रहता है  l सबको उसने सब दिया है,  दुनियाँ में जीवन जीने को,  यूँ तो उसने सब बनाया,  दुनियाँ को खुश रखने को,   यूँ तो उसने ब्रह्मांड बनाया,  दुनियाँ को आनंदित करने को,  धरती, सूरज, सितारे बनाए,  जग को प्रकाशित करने को,  जन्म मृत्यु उसने बनाई,  जब चाहे वापस बुला लेता है l कुछ अच्छी-बुरी घटनाएं,  दुनियाँ में होती रहती है,  लेकिन जिंदगी अपने पथ पर,  आगे बढ़ती रहती है,  चाहतों से ये, जिंदगी संवरती रहती है,  मुश्किलों से ये,  जिंदगी निखरती रहती है,  सब जीव उसने बनाए,  वही ख्याल सभी का रखता है l चल पड़ते हैं कदम तो,  मंजिल भी पा लेते हैं,  अपनी राहें खुद बनाते,  और शुक्र उसका करते हैं,  कर्मों का फल वही तो देता,  वही सबमेंआत्मबल भर देता,  वही सबकी रक्षा करता,  मुश्किलों से वही पार कर देता,  उसको जो समझते हैं अपना,  उनको अपना बना लेता है  l Thanks. 

कुछ नई बात, जिंदगी में हो जाए तो सही

कुछ नई बात,  जिंदगी में हो जाए तो सही,  कुछ अच्छे हालात,  जिंदगी में हो जाए तो सही,  जो सोचा है, वह जिंदगी में हो जाए तो सही,  कुछ नयापन,  जिंदगी में आ जाए तो सही,  जिंदगी कब तक,  ऐसे ही चलती रहेगी,  कुछ दिल की बात,  पूरी हो जाए तो सही  l कुछ अच्छा होने की,  आशा तो मन में रखी,  कुछ अच्छा करने की,  कोशिस तो जारी रखी,  कुछ प्रयास किए,  जिंदगी खूबसूरत बनाने को,  कुछ कदम आगे बढ़े,  अपनी मंजिल पाने को,  कुछ हाथ और  मजबूत हो जाए तो सही  l कुछ अचरजभरा,  कभी कभी तो सोचते हैं,  कुछ जिंदगी बदलने का,  सपना देखते हैं,  कुछ अपनी, दुख-तकलीफे ,  कुछ औरों के, दुख देखते हैं,  कभी गम, खुशी में,  बदल जाए तो सही  l मन में भावना अच्छी है,  तो काम भी अच्छे होंगें,  मनोकामना नेक है तो,  कभी तो पूरी होगी,  कुछ की जिंदगी बदल गई,  कुछ की जिंदगी बदल जायेगी,  उस रब पर विश्वास है तो,  ये दुनियाँ संवर जायेगी,  सब कुछ संभव है दुनियाँ में,  उस रब पर विश्वास करें तो सही  l अगर नेक नियत है तो,  रास्ते आसान है दुनियाँ में,  अगर चाहतें प्रबल है तो,  कुदरत भी साथ है दुनियाँ में,  बिगड़े काम भी बन जाते हैं,  रास्ते नए खुल

तेरी मर्जी से सब होता होता है

तेरी मर्जी से सब होता होता है,  जो तू चाहे, वही होता है,  करता है तू, काम जगत के,  तेरी मर्जी से, जगत जागता सोता है,  तेरी तो हर बात अलग है,  तेरी तो शान अलग है,  नही तेरी कोई मिशाल जगत में,  तेरा खेल अजब गजब होता है  l मुश्किलों के दौर से,  बाहर तू ही निकालता है,  हर शख्श के जीवन में,  खुशियाँ तू ही बिखेरता है,  मुस्कुराहटें तू ही, चेहरों पर लाए,  जीवन रोशन करता जाए,  मंज़िलों से तू ही मिलाए,  चाहतें पूरी करता जाए,  ख्वाबों ख्यालों में जो कोई तेरे,  उसका गजब का जीवन होता है  l धरती, सूरज, चाँद, सितारे,  तूने ही रोशन किए,  तू ही था, जब कुछ भी ना था,  आज भी है, तू कल भी रहेगा,  सबके अंदर तू ही रहता,  सबके बाहर, तू ही रहता,  तू ही इस हवाओं में,  जो श्वाश बनकर अंदर जाता है,  तू ही अन्न में, तू ही जल में,  जो सबकी भूख प्यास मिटाता है,  सारी दुनियाँ के रचनेवाले,  तेरे नियम से जगत ये चलता है l तू चाहे तो जिंदगी में,  बहारें भी आ जाती है,  तू चाहे तो हाथ पैरों में, ताकत भी आ जाती है,  तू चाहे तो इस दुनियाँ में,  जीना आसान हो जाता है,  तू चाहे तो प्यार में,  हर शख्श मुस्कुराता है,  बेवजह तू आनं