कुछ नई बात, जिंदगी में हो जाए तो सही

कुछ नई बात, 
जिंदगी में हो जाए तो सही, 
कुछ अच्छे हालात, 
जिंदगी में हो जाए तो सही, 
जो सोचा है, वह
जिंदगी में हो जाए तो सही, 
कुछ नयापन, 
जिंदगी में आ जाए तो सही, 
जिंदगी कब तक, 
ऐसे ही चलती रहेगी, 
कुछ दिल की बात, 
पूरी हो जाए तो सही  l

कुछ अच्छा होने की, 
आशा तो मन में रखी, 
कुछ अच्छा करने की, 
कोशिस तो जारी रखी, 
कुछ प्रयास किए, 
जिंदगी खूबसूरत बनाने को, 
कुछ कदम आगे बढ़े, 
अपनी मंजिल पाने को, 
कुछ हाथ और 
मजबूत हो जाए तो सही  l

कुछ अचरजभरा, 
कभी कभी तो सोचते हैं, 
कुछ जिंदगी बदलने का, 
सपना देखते हैं, 
कुछ अपनी, दुख-तकलीफे , 
कुछ औरों के, दुख देखते हैं, 
कभी गम, खुशी में, 
बदल जाए तो सही  l

मन में भावना अच्छी है, 
तो काम भी अच्छे होंगें, 
मनोकामना नेक है तो, 
कभी तो पूरी होगी, 
कुछ की जिंदगी बदल गई, 
कुछ की जिंदगी बदल जायेगी, 
उस रब पर विश्वास है तो, 
ये दुनियाँ संवर जायेगी, 
सब कुछ संभव है दुनियाँ में, 
उस रब पर विश्वास करें तो सही  l

अगर नेक नियत है तो, 
रास्ते आसान है दुनियाँ में, 
अगर चाहतें प्रबल है तो, 
कुदरत भी साथ है दुनियाँ में, 
बिगड़े काम भी बन जाते हैं, 
रास्ते नए खुल जाते हैं, 
जीवन में खुशहाली भरती, 
चारों ओर से मदद है मिलती, 
जिंदगी बदले, दुनियाँ बदले, 
आज कुछ करें तो सही l

Thank you. 






Comments

Popular posts from this blog

Why I am here