जिंदगी जब भी मुस्कुराती है

जिंदगी जब भी मुस्कुराती है, 
खुशियाँ फिर से लौट आती है, 
जिंदगी अपना जिसे बनाती है, 
उसके लिए सब कर जाती है, 
खुशी तो दिल से बाहर आती है, 
हँसी तो खुद से बाहर आती है, 
जिंदगी जब भी चहकती जाती है, 
जिंदगी पे बहार छा जाती है  l

चले जाता हूँ उस ओर, 
जहाँ मेरे कदम, मुझे ले जाते है, 
सोचने से क्या हासिल होता, 
जो मिलना है, वह मिल जाता है, 
मेरी उम्मीदें, मेरे सपने, 
मुझको आगे लिए जाते हैं, 
मेरे वादे, मेरे इरादे, 
मेरी मंजिल की ओर लिए जाते हैं, 
जिंदगी से सब हासिल होता, 
जिंदगी अपनी राह बनाती है  l

बेवजह की बातों में,
वक्त खोना अच्छा नही, 
अपने चेहरे की, 
मुस्कान खोना अच्छा नही, 
दुनियाँ में ऐसी जिंदगी, 
बार बार नही मिलती है, 
अपनी हँसी की,
फुहार रोकना अच्छा नही, 
दुनियाँ में तो रहना है सबको, 
क्यूँ ना यहाँ प्यार से रहे, 
यहाँ कुछ मिलेगा, कुछ जायेगा, 
दिल का सुकून क्यूँ खोए, 
जो मिला, अच्छा मिला, 
जिंदगी खुद तकदीर बनाती है  l

दुनियाँ में जीने के लिए, 
खुश रहना बहुत जरूरी है, 
अपने मन को मत उदास रखो,
यहाँ हँसना बहुत जरूरी है, 
कुछ अच्छा होने की, 
उम्मीद अपने पास रखो, 
जिंदगी को कभी, 
भार समझना नही, 
रब का आभार करना कभी, 
भूलना नही, 
जिंदगी आगे बढ़ती जाती है और
खुशियाँ बिखेरती जाती है l

एक दूजे से जीवन है ये, 
आशाओं का जीवन है ये, 
प्रेम खुशी का जीवन है, 
कुछ करने के का जीवन है ये, 
जब तक है ये जिंदगी, 
तब तक ही कुछ कर पाएँ, 
ख्वाब सुनहरे चाहे देखें, 
चाहे जीवन में रंग भर जाए, 
आँखें देखे नए नजारे, 
ये दुनियाँ बदलती जाती है  l


Thank you. 

Comments

Popular posts from this blog

What you think