कहने को तो खुशी है
कहने को तो खुशी है,
पर खुशी है कहाँ,
कहने को तो हँसी है,
कहने को तो हँसी है,
पर हँसी है कहाँ,
कहने को तो प्यार है,
कहने को तो प्यार है,
पर प्यार है कहाँ,
खुशी तो मन में बसती है,
हँसी तो चेहरे पर दिखती है,
प्यार तो दिल में बसता है,
ढूँढते है जिन्हें हम बाहर,
वह तो अंदर ही बसते है l
खुशी तो मन में बसती है,
हँसी तो चेहरे पर दिखती है,
प्यार तो दिल में बसता है,
ढूँढते है जिन्हें हम बाहर,
वह तो अंदर ही बसते है l
कभी बेवजह भी,
हँस लिया करो,
कभी बेवजह भी चेहरे पर
मुस्कुराहट ले आया करो,
कभी बेवजह भी,
खुश हो लिया करो,
कभी बेवजह भी,
बेफिकरे हो लिया करो,
हर बात पर गमगीन होना,
अच्छा नही होता,
चाहतों से ही तो,
ये जिंदगी संवरती है l
यूँ तो कोई बात,
नई नही है इस दुनियाँ,
कहने के अंदाज से,
नई बात बन जाती है,
यूँ तो कोई काम,
नया नही है इस दुनियाँ,
करने का अंदाज ही,
नया बना देता है,
हँसी खुशी की जिंदगी में,
कभी तो प्यार के,
रंग भर लिया करो l
Thank you.
Comments