अब तेरा नजारा हो जाए

अब तेरा नजारा हो जाए, 
मन तेरी याद में खो जाए, 
नाम तेरा लबों पर आ जाए, 
अब प्रीत तुझी से हो जाए, 
तुम तो बसे हो कण कण में, 
तो तो बसे हो जीवन में , 
धरती में तेरी खुशबू, 
फैला तू हवाओं में, 
आसमान में झलक है तेरी, 
दूर नही है तू किसी से, 
सब ढूँढते है तुझको, 
मन तुझसे उजियारा हो जाए  l

तेरे उपकार जहान पे है, 
तेरा प्यार जहान पे है, 
तेरी खुशियाँ जग में है, 
तेरी चाहत सबको है, 
रूप तेरा हर मन को भाए, 
स्वरूप तेरा हर जन को भाए, 
तू तो देखे सब जीवों को, 
अब तू ही प्यारा हो जाए  l

तू धरती पे, तू अम्बर में, 
दसों दिशाओं में तू ही तू, 
तुझसे कुछ भी नही है खाली, 
अंदर बाहर तू ही तू, 
तू जल में, तू अग्नि में, 
तू सबमें, सब है तुझ में, 
ऐसी जगह कोई नही है, 
जहान नही रहता है तु, 
तुझसे ही यह जगत है रोशन, 
रूह में तेरा उजियारा हो जाए l


Thank you. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here