इस जिंदगी में हरदम

इस जिंदगी में हरदम, 
पाना ही तो नही होता, 
कभी खोना भी तो होता है, 
कभी इंसान को खुशी मिलती है, 
तो कभी गम भी तो मिल जाता है, 
कभी चाहत पूरी हो जाती है, 
कभी चाहते, 
अधूरी भी तो रह जाती है, 
इस जिंदगी में हरदम
अच्छा ही नही होता, 
कभी बुरा भी तो हो जाता है  l

जब ना पाने की खुशी है, 
और ना खोने का गम है, 
समभाव के जीवन में, 
मन रहता प्रसन्न है, 
छूटती है मन की तृष्णा, 
छूटती है मन की व्याकुलता, 
मन स्थिर जब हो जाता है, 
मिल जाती है मन की प्रसन्नता, 
हर एक दिन, एक जैसा नही होता, 
कभी सुख आता है, कभी जाता है  l

चल पड़े जब कदम आगे, 
फिर क्या पीछे देखना है, 
जिंदगी में हरदम ही तो, 
आगे की मंजिल देखना है, 
रास्ते आसान बने या
कदम और मजबूत हो, 
मन में अगर हो दृढ़ता तो, 
जीवन कुछ आसान हो, 
चाहतें कभी पूरी हो जाती तो
कोई सपना अधूरा रह जाता है l

जिंदगी ये समझ ना आए, 
जिंदगी जीने के लिए है, 
जो मिल जाए, वही है बढ़िया, 
किस्मत चमकने के लिए है, 
मन की कल्पनाओं में 
और कितना भटकेंगें, 
जिंदगी की हकीकत से, 
कुछ तो सामना हो जाए, 
आजकल की जिंदगी में, 
यूँ ही आनंद आता है  l


Thank you. 


Comments

Popular posts from this blog

Why I am here