हर दिन कुछ नया सोचें

हर दिन कुछ नया सोचें, 
हर दिन कुछ नया करें, 
जीवन भी बदले, 
हालात भी बदले, 
जीने के अंदाज भी बदले, 
हर दिन मन में प्रेम भरे, 
हर दिन मन को नया करें  l

कुछ नया सोचने से बदले जिंदगी, 
कुछ नया करने से बदले जिंदगी, 
बूँद बूँद से सागर बनता, 
सागर जैसी बनती जिंदगी, 
दिल बड़ा रखकर करके जीयें, 
खुशियाँ जग में और भरें l

किसी से मीठा बोलने से, 
किसी का क्या घट जाता है, 
किसी को अपना समझने से, 
किसी का क्या लुट जाता है, 
सोच अगर सही रखें तो, 
जीवन शानदार बने, 
किस्मत भी संवर जाती है, 
मन में जो धीरज धरें  l

कदम चल पड़े उस दिशा में, 
जहाँ पे कामयाबी हो, 
मिट जाए मन की तृष्णा, 
जीने की आजादी हो, 
जब तक जिंदगी, 
तब तक खुशियाँ, 
तब तक थोड़े गम है, 
चाहतों से बदले जीवन, 
कुछ तो नई चाह करें  l



Thank you. 



Comments

Popular posts from this blog

Why I am here