तू है मेहरबान जबसे

तू है मेहरबान जबसे, 
ये जिंदगी खूबसूरत बन गई है, 
तू है दयावान जबसे, 
ये जिंदगी बेमिशाल बन गई है, 
तेरी मर्जी से होता सब, 
तेरी कृपा से होता सब, 
तेरी चाहत से होता है सब, 
तेरा जग में नजारा है, 
तू ही तो सब में प्यारा है, 
तेरा मन में उजियारा है, 
तेरा जग में उजियारा है, 
तेरे हम कद्रदान जबसे, 
ये जिंदगी जन्नत बन गई है  l

जब कुछ भी ना था, 
तब तू ही तो था,
जब कुछ ना रहेगा,
तब तू ही रहेगा,
कायनात सारी बनाई है तूने,
सुबह सवेरे बनाए है तूने, 
तेरी जमीन सारी, 
तेरा है आसमान सारा, 
तू ही करता जहान में सब, 
तूने बनाया है जग सारा, 
तेरी यादों में जिंदगी, 
खुशी बन गई है l

तेरी चाहत हुई जब से, 
जहान में जीने लगे है हम, 
तुझसे प्रीत हुई जबसे, 
अपना तुझे समझने लगे हैं हम, 
तेरी जब याद बसी दिल में, 
जहान में कमी नही कोई, 
तुझसे  लगन लगी जबसे, 
किस्मत पर इतराने लगे हैं हम, 
हुई जब पहचान तुझसे, 
ये जिंदगी नायाब बन गई है l

जन्म तू ही देता है सबको, 
तू ही सबको वापस बुलाता है, 
समय का चक्र चलाया ऐसा कि
हर कोई यहाँ से घूम के जाता है, 
तुझसे है आशा है सबको, 
तू ही सब खेल रचाता है, 
मिली जब तुझसे सब कुछ खुशियाँ, 
ये जिंदगी कामयाब बन गई है  l

तेरा नित्य शुक्र मनाऊँ में, 
तुझे नित्य नित्य चाहूँ मैं, 
किससे आस करूँ जग में, 
सब कुछ तो तुझसे पाऊँ मैं, 
जिन्हें जो सोचना है सोचे, 
जिन्हें जो करना है करे, 
तेरी सब बात लगे प्यारी, 
तेरे ही गुण गाऊँ मैं, 
तुझसे चमके ये किस्मत, 
तेरी नित्य चाह जगाऊँ मैं, 
तेरी पनाहों में जिंदगी, 
हसीन  बन गई है  l


Thank you. 



Comments

Popular posts from this blog

What you think