कुछ बात नई हो जीने में

रोज रोज तो सब जीते हैं, 
खुशी में कभी तो,
कभी गम में जीते हैं, 
छोड़कर सब गम जहान के, 
उमंग नई हो सीने में, 
कुछ बात नई हो जीने में  l

चाहो तो बदलो अपना जीवन, 
चाहो तो पा लो, खुशी जहान की, 
चाहो तो कर लो सपने पूरे, 
चाहो तो पा लो हर चीज जहान की, 
चल पड़े कदम जो आगे, 
फिर फिक्र रहे क्या सीने में  l

जो सोचा, वह करके दिखा दे, 
जो चाहा, वह पाकर दिखा दे, 
हौसला जो साथ हमारे, फिर तो 
सपने पूरे कर के दिखा दे, 
मंजिलें दूर नही होती है,
इस आजकल के जीने में  l

कुछ सोच ब्दलेंगें, तो हम ब्दलेंगें, 
कुछ ख्वाब देखेंगें, तो पूरा करेंगें, 
कुछ चाह करेंगें, तो जीवन ब्दलेंगें, 
कुछ काम करेंगें, तो किस्मत ब्दलेंगें, 
नया है हर दिन, नए नजारे,
कुछ बात नई हो, सीने में l

कदम कदम पर सफलता, 
राहों में मिल जाती है, 
गौर से देखा तो ये पाया, 
जैसे हमें बुलाती है 
चाहतों की दुनियाँ है ये, 
कुछ तो चाह हो जीने में  l


Thank you. 



Comments

Popular posts from this blog

Why I am here